April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, मलबे में शव दबे होने की आशंका

लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को हुए ब्लास्ट को आतंकी हमला माना जा रहा है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से एनएसजी, नेशनल बम डाटा सेंटर और चंडीगढ़ से एनआईए की 2 सदस्यीय टीम लुधियाना पहुंच रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब पुलिस के डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। धमाका दोपहर 12ः25 बजे तीसरी मंजिल पर हुआ और इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। वहीं 2 महिलाओं समेत 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

उधर, देर शाम शुरू हुआ मलबा हटाने का काम करने वाले समाज सेवी के अनुसार अब तक 2 धड़ निकाले गए और अभी वहीं पड़े हैं। पुलिस कमिश्नर ने मलबा हटवाने का काम रुकवा दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि मलबे के नीचे 2-3 शव हो सकते हैं।

Share to...