April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ऑक्सीजन सिलेंडर ढोकर वार्डों तक लाए, 60 लोगों की पुलिस ने ऐसे बचाईं जान, फिर भी

Jabalpur : जबलपुर के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में 65 कोविड संक्रमितों (Corona Virus) के लिए पुलिस () किसी भगवान से कम नहीं थी। पुलिसकर्मियों ने कंधे पर सिलेंडर रखकर वार्ड तक पहुंचाया। नहीं तो 60 लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी। मदद की गुहार लगा रहे थे लोग, चीख रहे थे, लेकिन डॉक्टर से लेकर नर्स आदि सभी भाग गए। सामने मेडिकल स्टोर्स वाले से मदद मांगी, तो वह शटर गिराकर भाग गया। डायल-100 पर सूचना दी और पुलिस पहुंच गई। नहीं तो अनर्थ हो जाता।

रात 2 बज रहे थे, तभी वार्ड में सभी को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। ऑक्सीजन बंद हो गई थी। पहले एक मौत हुई, तो डॉक्टरों ने उसे सामान्य बता दिया। देखते ही देखते 4 मौतें और हो गईं, तब हड़कंप मचा। डॉक्टर और स्टाफ भाग कर नीचे ऑक्सीजन सप्लाई के पास पहुंच गया। देखा तो ऑक्सीजन खत्म हो चुका था।

चीख-पुकार सुनकर हम और दूसरे परिजन बेसमेंट में पहुंचे, तो स्टाफ वहां से भाग निकला। हम डॉक्टरों को फोन लगाते रहे। कोई नहीं रिस्पांस मिला। हमारी आंखों के सामने लोग दम तोड़ रहे थे। सामने एक मेडिकल स्टोर्स की दुकान है। दवाएं उसी के यहां से खरीदते हैं। मदद के लिए उसे आवाज लगाई, तो वह शटर गिरा कर भाग गया। फिर डायल-100 पर पुलिस को खबर दी।

कोतवाली सीएसपी के साथ लार्डगंज थाने के 15-16 आरक्षक भगवान बनकर पहुंचे। उन्होंने पता नहीं कहां से ऑक्सीजन का इंतजाम किया। एक गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर से भरकर लाए। फिर पुलिस वाले गाड़ी से सिलेंडर कंधे पर ढोकर नीचे तक पहुंचाए। तब कहीं जाकर तड़पते हुए 60 लोगों की जिंदगी बच सकी।

इससे पहले जबलपुर स्थित इसी निजी अस्पताल में चिकित्सकीय ऑक्सीजन कथित रूप से खत्म हो जाने से गहन चिकित्सा कक्ष आईसीयू में भर्ती कोविड-19 के 5 मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली क्षेत्र दीपक मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना एक निजी अस्पताल में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन समाप्त होने इन पांच मरीजों की मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि इन मरीजों की मौत के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर हंगामा किये जाने की जानकारी मिलने पर इलाके में गश्त कर रही पुलिस रात में ही अस्पताल में पहुंची और मृतकों के परिजनों ने शिकायत की कि ऑक्सीजन समाप्त होने से मरीजों की मौत हुई है।

Share to...