UJJAIN : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने फ्रीगंज में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती रजनी उपाध्याय ने बताया की पार्टी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महिलाओं से टैक्टर खिंचवाने जैसा अमानवीय कृत्य किया गया है। इससे कांग्रेस और उसके नेताओँ की मानसिकता पता चलती है। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं का अपमान करती आई है। महिला दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश महिलाओं का सम्मान कर रहा था। वहीं कांग्रेस महिलाओं से अमानवीय कृत्य करवा रही थी। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पुतला दहन किया है।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व पार्षद कलावती यादव, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, नगर मंत्री अर्चना शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री डॉक्टर भारती वर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थी।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध