Bhopal : भोपाल और आस-पास से एक साथ बच्चियों के प्रति अपराध के मामले सामने आ रहे है। बात करे भोपाल की तो खजूरी सड़क परवलिया सड़क और शाहजहानाबाद में नाबालिगों के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। खजूरी सड़क में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं परवलिया सड़क में भी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है और शाहजहानाबाद में एक नाबालिग ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने तीनों मामले में पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
खजूरी सड़क में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना सामने आई हे। एक शादी गार्डन के पीछे नाबालिक को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, वही नाबालिक ने यह बात परिजनों को बताई परिजन और नाबालिग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। वहीं नाबालिक के साथ पहले छेड़छाड़ की जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे धमकी भी दी इसके बाद यह उसने परिजनों को बताया परिजनों ने नाबालिग के साथ पहुंचकर थाने में मामला दर्ज कराया है।
इसके साथ ही एक मामले में रिश्तों को ही तार-तार कर दिया गया। शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपेई न्यू मल्टी में एक नाबालिग ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ कर और किसी को बताने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। परंतु नाबालिग ने यह बात पड़ोसी को बताई और पड़ोसी आंटी ने उसकी मां को जिसके बाद आवेदन लेकर 24 तारीख को उसकी मां पड़ोसी आंटी के साथ थाने पहुंची। आवेदन की गंभीरता पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह जब 3 महीने की थी तब इसकी मां ने दूसरी शादी करी थी। वही लगभग 1 सप्ताह पहले से वह नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। नाबालिक ने एक दो बार पहले इसका विरोध भी किया था वह फिर भी नहीं माना और 23 तारीख को हद कर दी तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। सौतेले पिता ने नाबालिक को यह बात किसी को बताने को लेकर भी जान से मारने की धमकी दी थी।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम