Britain : ब्रिटेन में नए कोरोनावायरस स्ट्रेन (CoronaVirus Strain) के बीच वहां से भारत (India) आने वाली फ्लाइट (Flight) फिर शुरू होने के मद्देनजर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने अहम आदेश जारी किया है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के आदेश के अनुसार यूके (UK) से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा और इसका खर्चा भी वही यात्री देंगे।
आदेश के अनुसार जो यात्री पॉजिटिव (positive) पाए जाएंगे, उन्हें एक अलग इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा। इसके अलावा जो यात्री नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें 7 दिन के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन किया जाएगा और फिर 7 दिन के लिए होम क्वारन्टीन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने यह आदेश ट्रायल बेसिस पर 14 जनवरी तक के लिए जारी किया है।
केंद्र सरकार ने जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किए थे, उसके अनुसार यूके से आने वाला अगर कोई व्यक्ति एयरपोर्ट पर हुए आरटी पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव पाया जाता है तो उसे 14 दिन घर में रहने कि सिर्फ सलाह दी जाएगी, जबकि दिल्ली सरकार ने 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारन्टीन और 7 दिन होम क्वारन्टीन करने का आदेश जारी किया है।
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूके से आ रही फ्लाइट पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक जारी करने की मांग की थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की हुई बैठक के दौरान भी यह मांग उठाई थी। बता दें कि यूके में मिले कोरोनावायरस स्ट्रेन के बाद वहां से आज उड़ान सेवा दोबारा शुरू हो रही है। एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 246 यात्रियों को लेकर आ रही है।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश