April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नए साल में बर्ड फ्लू की दस्तक, सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों लगा रहे पता

Indore : इंदौर हाल ही में मृत पाए गए कौओं में बर्ड फ्लू (Bird flu) के वायरस की पुष्टि हुई। इससे सतर्क प्रशासन ने सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया का कहना है कि रेसीडेंसी क्षेत्र के स्कूल डेली कॉलेज के परिसर में मंगलवार को करीब 50 कौए मृत पाए गए थे।

पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से कुछ कौओं के शव परीक्षण के दौरान नमूने लेकर भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई, तो इनमें बर्ड फ्लू फैलाने वाले वायरस एच5एन8 की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों को खोजने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

Share to...