April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिस की गिरफ्त में आए नशे के सौदागर

उज्जैन। अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई सतत जारी हैं। अभियान के तहत शराब व अन्य मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले को गिफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

उज्जैन के थाना पंवासा तथा उनकी टीम को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकिल से झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उद्योगपुरी के पास विक्रम नगर ब्रीज के नीचे किसी तस्कर को देने के लिये खड़े हैं । सूचना पर कार्यवाही की गई तो उक्त व्यक्तियों को मय गांजा एवं मोटरसायकिल के साथ पकड़ा है। हमराही फोर्स व पंचानो की मदद से घेराबंदी कर दो आरोपियो को अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक मोटर सायकिल के साथ गिरफ्तार किया तथा प्रकरण के एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना पंवासा पर आरोपी गणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। पंवासा पुलिस ने आरोपियों से 1.8 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमति 70.000/- रूपये करीब बताई जा रही है। एक मोटरसायकिल कीमति 20,000/- रुपये करीब है।

Share to...