Unlock 5: देश में एक अक्टूबर यानी कि से अनलॉक-5 की शुरुआत हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही अनलॉक 5 में क्या-क्या छूट मिलेंगी इस बारे में जानकारी दें दी है।
अनलॉक-5 की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लैक्स, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पूल, और इंटरटेनमेंट पार्क को खोला जा सकेगा। सरकार ने कहा है कि सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लैक्स को 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खोल जा सकेगा। इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल्स जारी किए जाना अभी बाकी है।
इसके अलावा स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को दोबारा खोलने के लिए राज्य सरकारों को 15 अक्टूबर के बाद फैसला लेने को कहा गया है, हालांकि इसके लिए माता-पिता की सहमति लेना जरूरी होगा। लेकिन, कंटनमेंट जोन में 31 अक्टूबर तक कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उसके बावजूद सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कुछ और रियायतें दी जाएंगी।
नई गाइडलाइंस में बिजनेस टू बिजनेस एग्जिबिशन की इजाजत होगी, इसके लिए वाणिज्य विभाग की तरफ से एसओपी जारी किया जाएगा।
वही अनलॉक 5 में ट्रेनों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। राज्यों को नई गाइडलाइन के अनुसार प्रक्रिया करने की स्वतंत्रता दी गई है। यानी कि स्थिति को देखकर राज्य फैसला ले सकते हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम