यूपी के हाथरस का मामला अब तक शांति नहीं बलरामपुर का मामला सामने आया। और अब भदोही में नाबालिक के साथ रेप का मामला सामने आया है। बलरामपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हुई मौत, दरिदों ने तोड़ दिए थे कमर और पैर करीब 10 बजे 22 वर्षीय छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी।
पीड़िता की मां के अनुसार तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है। लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी।
मृतका की मां का आरोप है कि उसकी लड़की एक डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी। तभी उसका अपहरण कर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया। फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका की मां का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों ने न केवल उसकी कमर तोड़ी बल्कि उसकी टांग भी तोड़ दी। इससे लड़की न तो खड़ी हो पा रही थी न ही बोल पा रही थी। उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। उसने बस इतना कहा कि उसके पेट मे तेज जलन हो रही है और वह मर जाएगी।
आज गुरुवार को उत्तरप्रदेश के भदोही में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की की खेत में सिर कूचकर की गई रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। SP राम बदन सिंह का कहना है कि रेप समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि रेप हुआ है कि नही। मामला गोपीगंज कोतवाली इलाके चकराजाराम तिवारीपुर गांव का है।
वहीं मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई। मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि खरगोन जिले के झिरन्या में एक आदिवासी बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने हमारे प्रदेश को एक बार फिर कलंकित करते हुए, यह सिद्ध कर दिया है। की प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म और महिला अत्याचार की घटनाओं को रोकने में प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस पूरी तरह से विफल और नाकारा साबित हो गई हैं।
घटना के आरोपी दरिंदों का अब तक गिरफ्तार न हो पाना पूरी तरह से शर्मनाक है, महिला आयोग ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की अक्षम्य चुप्पी को घोर निंदनीय बताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन पर कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही को वे स्वयं सुनिश्चित करें और प्रदेश को इस बात के लिए आश्वस्त करें कि प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को अब सख्ती से रोका जाएगा।
आधी रात को आए तीन बदमाशों ने, न केवल एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया बल्कि उसके भाई के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
अपने बयान में श्रीमती ओझा ने आगे कहा कि ऐसा लग रहा है कि मानो मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में महिला अपराधों और दुष्कर्मों के मामले में आगे निकलने की कोई होड़ चल रही हो। खरगोन की घटना भी हाथरस की घटना जितनी ही शर्मनाक है, जिसने हम सभी को शर्मसार किया है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम