April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फसल बीमा की न्यूनतम राशि को लेकर नियम बनाएगी सरकार : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा की न्यूनतम राशि को लेकर बड़ा एलान किया है। प्रदेश में फसल बीमा की न्यूनतम राशि को लेकर सरकार नियम बनाएगी। इससे पहले उन्होंने वनाधिकार महोत्सव में वनाधिकार पट्टों के वितरण की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाधिकार कानून के क्रियान्वयन में मप्र पहले स्थान पर है। अब तक हम 3 लाख से ज्यादा पट्टे बांट चुके हैं, जिसमें से 30000 सामूहिक दावे के पट्टे हैं और 2लाख 70 हज़ार व्यक्तिगत पट्टे हैं।

सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन गरीब कल्याण और लोक कल्याण सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। आज इस क्रम में चौथा दिन है। ऐसे जनजाति, भाई-बहन जिनकी जमीन पर बरसों से कब्जा था और पट्टे नहीं थे। हमने वनाधिकार उत्सव मनाया। 23000 ऐसे भाई बहनों को वनाधिकार के पट्टे प्रदान किए।

Share to...