भानपुरा । 13 सितंबर की रात्रि गांधीसागर अभ्यारण क्षेत्र के करणपुरा बीट में दो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों ने चिंकारा (हिरण) का शिकार कर चिंकारा को ले जाने की फिराक में थे।
लेकिन मुखबिर की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला घटना वाले स्थान के समीप पहुंचा। वन विभाग के अमले की भनक लगते ही शिकार में लिप्त आरोपी दोनों बाइक जंगल में छोड़ कर फरार हो गए थे। वन विभाग गांधीसागर के अधिकारियों ने वाहनों के नंबर के आधार पर विवेचना कर शिकार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो दो अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
वन विभाग कार्यालय गांधीसागर में उक्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए। अधीक्षक आरआर परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना में घटना में वन मंडला अधिकारी मंदसौर सुनील कुमार चौहान के मार्गदर्शन में अधीक्षक गांधीसागर के निर्देशन में किया। गेम रेंजर द्वेय अनिल जोशी और पीएल रायकवार के नेतृत्व में 13 एवं 14 सितंबर की रात्रि में गांधी सागर अभ्यारण के बीट सर्कल करणपुरा में हुए।
वन्य प्राणी चिंकारा के शिकार के प्रकरण की विवेचना में जप्त 2 मोटरसाइकिल स्वामित्व के आधार पर खोजबीन करने पर शिकार में लिप्त चार व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें 2 आरोपी गण भागीरथ 45 वर्ष पिता घीसा कीर निवासी बुज तथा वीरेंद्र सिंह 43 वर्ष पिता अमर सिंह राजपूत निवासी बुज तहसील रामपुरा को गिरफ्तार कर 18 सितंबर शुक्रवार को न्यायालय मनासा में पेश किया गया।
पूछताछ के लिए रिमांड मांगा की गई। साथ ही दोनों फरार सुरेंद्र सिंह पिता नारायण सिंह तथा दुल्ला पिता हेमा बंजारा फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है उक्त घटना में आरोपित के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 27, 39, 50, 51 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त कार्यवाही में ललित वर्मा परिक्षेत्र सहायक रामपुरा, वीरेंद्र सिंह चौहान बीट गार्ड, शेख अनीश, प्रेमसिंह सोनगरा, नरेंद्र मालवी, शैलेंद्र जोशी का योगदान रहा।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’