April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तहसीलदार पर किया धारदार हथियार से हमला, मामले की हो रही जांच

बालकृष्ण तिवारी, सीधी। जिले के मुख्यालय से 90 किलो मीटर दूर आदिवासी ब्लॉक कुसमी मे पदस्थ प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा अपने शासकीय आवास के सामने घूम रहे तभी अज्ञात हमलावरो ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा के ऊपर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में। प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा को गम्भीर चोटे आई थी। हमले के बाद स्थानीय कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी मे भर्ती कराया था।

हालत गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय सीधी मे लाया गया। जिला चिकित्सालय सीधी में भी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे। इसके पहले दोनों लोग घटनास्थल पर कलेक्टर सीधी व पुलिस अधीक्षक सीधी भी पहुंचे थे। कलेक्टर ने बताया कि लवलेश मिश्रा की हालत नाजुक होने के चलते बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर सीधी रविंद्र चौधरी ने लवलेश मिश्रा को मेडिकल कालेज रीवा रेफर करवाया ।

Share to...