April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में आज आए 19 मामले, अवकाश भी निरस्त लेकिन एक अच्छी खबर यह भी

Politics over Vaccination

उज्जैन में आज फिर कोरोना के 19 मामले सामने आए है। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आज 21 लोग स्वस्थ हो गए है। आज की स्थिति में कोरोना के 189 एक्टिव केस है।आज पाजिटिव आए लोगों में 14 उज्जैन शहर के है। 2 नागदा व एक-एक बड़नगर, उन्हेल और खचरोद के है।

उज्जैन में पॉजिटिव आए मामलों में एक सेंट्रल जेल का मामला भी है। वहीं 2 विद्यापति नगर, और एक-एक मामले प्रगति नगर, दमदमा, शिवधाम कॉलोनी, प्रेम नगर, काजीपुरा, बुधवारिया, जयसिंहपुरा, क्षीरसागर, सेठी नगर, ढाचा भवन, आदर्श नगर के है।

इसी के साथ कलेक्टर के द्वारा घोषित अवकाश को भी निरस्त कर दिया गया है। दरअसल 17 अगस्त को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन, घटिया और तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था जिसे अब निरस्त दिया गया है। अब यह अवकाश किसी अन्य त्योहार पर दिया जाएगा।

Share to...