April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चीनी अतिक्रमण के दस्तावेज हटाए, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक दस्तावेज अपलोड किया था, जिसके अनुसार लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ी है। हालांकि, बाद में रक्षा मंत्रालय ने चीन के अतिक्रमण को कूबलने वाले इस दस्तावेज को हटा लिया। मंत्रालय की ओर से दस्तावेज हटाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि चीन के खिलाफ खड़े होने की बात तो भूल जाइए, भारत के प्रधानमंत्री के पास नाम लेने तक का साहस नहीं है। चीन के हमारे क्षेत्र में होने की बात से इनकार करने और वेबसाइट से दस्तावेजों को हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर LAC पर चीनी अतिक्रमण शीर्षक से डाले गए एक दस्तावेज में कहा था कि पांच मई से चीन लगातार एलएसी पर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी में। चीन ने 17 से 18 मई के बीच लद्दाख में कुंगरांग नाला, गोगरा और पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर अतिक्रमण किया है।

दस्तावेज में कहा गया है कि 5 मई के बाद से चीन का यह आक्रामक रूप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर नजर आ रहा है। 5 और 6 मई को ही पैंगोंग त्सो भारत और चीन की सेना के बीच में झड़प हुई थी। इस दस्तावेज को लेकर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था।

Share to...