April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुशांत केस में फिर सामने आई चौकाने वाली बात, फिर एक बार नया मोड़

सुशांत सिंह राजपूत केस में फिर नई चौकाने वाली बात सामने आई है। 8 जून से 14 जून की कॉल डीटेल मीडिया में हाथ लग गई है। 8 जून को सुशांत का रिया से झगड़ा हुआ था। इसके बाद इन दोनों की कोई बात नहीं हुई। रिया ने घर छोड़कर जाने के बाद सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इन कॉल डीटेल के अनुसार 8 से 14 जून के दौरान सुशांत ने सिर्फ अपनी बहनों से बात की। इस दौरान उनकी रिया से कोई भी बात नहीं हुई। यहां तक कि सुशांत ने रिया को कोई मैसेज भी नहीं किया।

इन कॉल डीटेल से साफ है कि रिया और सुशांत की 8 से 14 जून तक एक दूसरे से कोई बात नहीं हुई। पहले ऐसी बात कही जा रही थी कि सुशांत ने आखिरी फोन रिया को किया था लेकिन कॉल डीटेल से साफ है कि सुशांत की रिया से बात नहीं हुई। सुशांत डिप्रेशन की वजह से काफी परेशान थे। डीटेल्स के अनुसार सुशांत ने 8 जून को अपनी दोनों बहनों मीतू और रानी से बात की थी। सुशांत ने 8 जून को बहनों को 2 बार फोन किया था। इसके अलावा उदय गौरी सिंह से बात की। सुशांत ने खुद किसी को 8 जून के बाद किसी को फोन नहीं किया था। जो भी फोन आए वह इनकमिंग कॉल्स थे।

Share to...