April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूपीएससी सिविल परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है जिनमें 304 अभ्यर्थी जनरल कैटेगिरी से 78 EWS कैटेगिरी के, 251 ओबीसी से, 129 एससी कैटेगिरी से और 67 अभ्यर्थी एसटी कैटेगिरी से हैं। वहीं इंदौर के प्रदीप सिंह ने 26 रैंक हासिल की है।

फाइनल रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। सिविल सर्विस लिखित परीक्षा सितंबर 2019 और फरवरी अगस्त में हुए इंटरव्यू के आधार पर यूपीएससी ने लिस्ट जारी की है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण ये इंटरव्यू पहले स्थगित किए गए थे।
UPSC सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज IAS, भारतीय पुलिस सर्विसेज IPS और भारतीय फॉरेन सर्विसेज IFS, रेलवे ग्रुप ए इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि सिविल सेवा परीक्षा, 2019 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई! सार्वजनिक सेवा में एक रोमांचक और संतोषजनक कैरियर आपका इंतजार कर रहा है। मेरी शुभकामनाएं… जीवन कई अवसरों से भरा हुआ है। आप में से हर एक छात्र मेहनती है। आपके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं…

Share to...