मुंबई में रातभर से लगातार तेज बारिश हो रही है। यहां पिछले 3 घंटे लगातार भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने पहले से ही 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसे देखते हुए मुंबई बीएमसी के साथ फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे बताया है कि पिछले 3 घंटों में मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, वहीं और भी तेज बारिश का अनुमान है, ऐसे में मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा गया है। आईएमडी ने बताया कि तड़के सुबह 2 घंटों तक बिजली कड़कने और बादल गरजने की आवाजें सुनाई देती रहीं।
पिछले कुछ घंटों की बारिश में गोरेगांव, किंग सर्कल, हिंदमाता, दादर, शिवाजी चौक, शेल कॉलोनी, कुर्ला एसटी डिपो, बांद्रा टाकीज़ और सायन रोड 24 पर जलजमाव हो गया है। मुंबई के अलावा विभाग ने ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ