April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा अनिवार्य रूप से लेने के यूजीसी के आदेश दिया। जिसके बाद से बहस जारी है। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दी गई है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को जस्टिस भूषण की बेंच में होगी। बेंच पहले से ही इस मुद्दे से जुड़ी 2 अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

देश के 13 राज्यों और जम्मू-कश्मीर की एक यूनिवर्सिटी के 31 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं रोकने का अनुरोध किया है। छात्रों का कहना है कि देश के अनेक हिस्सों में कोरोना के तेज होते संक्रमण और बाढ़ की विभीषिका के बीच परीक्षा कराना संभव नहीं होगा।

इसी मुद्दे से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में भी चल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी बुधवार को यूजीसी से पूछा कि क्या विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से असाइनमेंट के आधार पर या किसी अन्य माध्यम से कराई जा सकती है। यूजीसी को 24 जुलाई तक अपना जवाब देने को कहा गया है।

Share to...