मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। 12 दिनों के अंदर पार्टी के 3 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार कर लिया है।
इससे पहले कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी और सावित्री देवी कासडेकर ने भी इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। सावित्री देवी के इस्तीफे के बाद परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा था कि अभी और विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ेंगे। वहीं, इस्तीफा देने के बाद नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश में 10 मार्च को कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। तत्कालीन कमलनाथ सरकार को अल्पमत में लाकर आखिरकार गिरा दिया था। इसके बाद 12 जुलाई को बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और 17 जुलाई को नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर ने भी इस्तीफा दे दिया था। 23 जुलाई को मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान