कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मध्यप्रदेश को ग्वालियर में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों के लिए अनोखी सजा का प्रावधान किया गया है। ग्वालियर में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से रोकथाम के दिशा निर्देशों और मास्क का उल्लंघन करते हुए पाए गए लोगों को 3 दिनों के लिए अस्पतालों और पुलिस चौकियों में वालंटियर के रूप में काम करना होगा।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार को कोरोना के 64 नए मरीज सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 528 हो गया है। यह एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसे देखते हुए ही यह आदेश जारी किया गया है कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से रोकथाम के लिए लागू दिशानिर्देशों का कोई पालन नहीं करता है तो उसे तीन दिनों तक कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करना होगा।
इस संबंध में एक आदेश जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा किल कोरोना अभियान के संबंध में अधिकारियों के संग बैठक के बाद जारी किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त