देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मिशन बिगेन अगेन के अंतर्गत कोरोनावायरस लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। सरकार की तरफ से जारी ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार महाराष्ट्र में मिशन बिगेन अगेन के तहत 8 जुलाई से होटल, गेस्ट हाउस और लॉज को खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि इसके लिए शर्तें भी हैं। ये होटल्स और गेस्ट हाउस कन्टेन्मेंट जोन्स से बाहर होने चाहिए और इन्हें सिर्फ 33 प्रतिशत क्षमता के साथ ही इसका संचालन करना होगा। इसके साथ इन होटलों और गेस्ट हाउस में सिर्फ उन्हें ही जाने की इजाजत होगी जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे। होटल में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर अनिवार्य होगा।
इसके साथ-साथ गेस्ट और वहां काम करने वाले कर्मचारियों का मास्क पहनना भी जरूरी होगा। वही, एसी का टेम्परेचर 24-30°सी के बीच ही रखना होगा। इन होटलों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ाया दिया जाएगा। गेस्ट के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी होता तभी होटल में एंट्री दी जाएगी। साथ ही लॉबी और सीटिंग एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त