नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार ने 25 अलग अलग सरकारी योजनाओं को मिलाकर गरीब कल्याण रोजगार अभियान तैयार किया है। इस अभियान की शुरूआत शनिवार से होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इस अभियान की जानकारी साझा की है।
वित्त मंत्री के अनुसार ये अभियान 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिन तक जारी रहेगा। उनके अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को स्थिति सामान्य होने तक रोजगार मुहैया कराना है। वित्त मंत्री के अनुसार इस अभियान में 25 अलग अलग सरकारी योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें कुल 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। इस योजनाओं में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को फायदा मिलेगा, स्किल के आधार पर मजदूरों की पहचान की जा चुकी है, इसी आधार पर उन्हे रोजगार मिलेगा।
इन सरकारी योजनाओं में हाईवे निर्माण, रेलवे प्रोजेक्ट, ग्राम पंचायत भवन निर्माण, सिंचाई और जल प्रबंधन, वृक्षारोपण, हॉर्टीकल्चर, पशुओं के लिए प्रोजेक्ट, स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट