प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। निवर्तमान कलेक्टर तरुण पिथोड़े को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण का संचालक बनाया गया है।
इससे पहले लवानिया भोपाल नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। मई 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने लवानिया को होशंगाबाद कलेक्टर से हटाकर भोपाल का नगर निगम कमिश्नर बनाया था। लेकिनए दिसंबर में सरकार बदली और लवानिया को हटा दिया गया। उनकी जगह बी विजय दत्ता को कमिश्नर बनाया गया। लवानिया केवल छह महीने ही नगर निगम में पदस्थ रहे थे।
मध्य प्रदेश में मार्च में सरकार बदली और कोरोना संक्रमण के दौर में सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव को हटाकर अपने चहेते मनीष सिंह को कमान सौंपी थी। तब चर्चा इस बात की थी कि भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े को भी हटा दिया जाएगा। सरकार ने उन पर भरोसा बनाए रखा। कोरोना के बाद लॉकडाउन हटा और बाजार खुल गए। इसके बाद अविनाश लवानिया को बागडोर सौंप दी गई है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट