इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की केंद्रीय परिषद में इंदौर की अंजू माखीजा को सदस्य मनोनीत किया है।
इस परिषद में देश के कुल नौ सदस्यों को मनोनीत किया गया है। श्रीमती माखीजा इस परिषद में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह परिषद भारत मे निवास करने वाले अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर को अर्थ सम्पन्न बनाने की दिशा में व्यापक सुधार करने के लिये नीति निर्धारित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय को समीक्षा कर सुझाव देती रहेगी। परिषद के सदस्यों 5 मार्च 2020 के राजपत्र में प्रकाशित कर समस्त सदस्यों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा प्रदान किया गया है।
अंजू माखीजा ने मनोनय पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा