प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुछ उत्साही समर्थकों को फटकार लगाई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।
पीएम मोदी ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग मुहिम चला रहे हैं कि आने वाले रविवार यानी कि 12 अप्रैल को 5 मिनट के लिए खड़ा होकर पीएम मोदी को सम्मानित किया जाए। इस बाबत लोग ट्विटर-फेसबुक पर मैसेज शेयर कर रहे हैं। हालांकि पीएम की अपील के बाद ऐसे कई मैसेज को डिलीट कर दिया गया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की अपील पर देशवासियों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। 5 अप्रैल को रात 9 बजे पीएम मोदी ने 9 मिनट के लिए लोगों से दीया जलाने की अपील की थी। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसका पालन किया था।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण