बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस समय-समय पर लोगों की मदद करते नजर आते हैं। कोरोना की जैसी संकट की घड़ी में अधिकांश बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में किसी न किसी रूप में मदद की है।
ऐसे ही एक्टर और बिजनेसमैन हैं सचिन जोशी ने भी अपने 36 कमरों के होटल को बीएमसी को दिया है, ताकि इस होटल को क्वारनटीन सेंटर बनाया जा सके और कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सेलेब्स अपने-अपने स्तर पर मदद की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपना ऑफिस स्पेस मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) को देने का फैसला किया था ताकि इसे क्वांरटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। शाहरुख के बाद एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी ने भी अपने 36 कमरों के होटल को बीएमसी को दिया है ताकि इस होटल को क्वारनटीन सेंटर बनाया जा सके और कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके। इस होटल का नाम बीटल है और ये मुंबई के पवई इलाके में स्थित है।
बता दें कि Corona Virus के बाद ग्लोबल शटडाउन के चलते Sachin अभी दुबई में ही मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई काफी भीड़-भाड़ वाला शहर है। यहां पर्याप्त अस्पताल और बेड्स नहीं है। जब BMC ने हमें मदद के लिए अप्रोच किया तो हमने उनकी मदद करने की ठानी। हमने बीएमसी की मदद से अपने होटल को क्वारेनटीन सुविधा देने के लिए दिया है। पूरी बिल्डिंग और कमरों को लगातार सैनीटाइज किया जा रहा है और स्टाफ भी जरूरी सामानों से पूरी तरह लैस है।
अपने होटल को क्वारेनटीन सेंटर बनाने के अलावा वे अपनी संस्था बिग ब्रदर फाउंडेशन के जरिए म्युनिसिपल वर्कर्स और पुलिसवालों को पौष्टिक खाना भी उपलब्ध करा रहे हैं।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर