April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निर्भया मामला : दोषियों के सभी विकल्प खत्म, फांसी की नई तारीख जल्द

निर्भया गैंगरेप मर्डर के दोषियों के सभी विकल्प खत्म होने के बाद तिहाड़ प्रशासन नए डेथ वारंट के लिए पटिलाया हाउस कोर्ट पहुंचा। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट गुरुवार दोपहर 2 बजे फांसी की नई तारीख तय कर सकता है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि निर्भया के सभी दोषियों के कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं। अब किसी दोषी की कोई की याचिका कहीं भी लंबित नहीं है, ऐसे में कोर्ट को नया डेथ वारंट जारी करना चहिए। कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर दिया है। गुरुवार 2 बजे मामले की सुनवाई होगी।

इससे पहले निर्भया गैंगरेप केस के चौथे दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी थी। बाकी के 3 आरोपियों की दया याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मर्डर के सभी दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।

सभी दोषियों को 3 मार्च की सुबह फांसी होनी थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी की सजा को इसलिए टाल दिया था क्योंकि चारों में एक दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित था, लेकिन बुधवार को राष्ट्रपति ने चौथे दोषी पवन गुप्ता की भी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में दोषियों के पास फांसी से पहले के सारे विकल्प खत्म हो चुके हैं।

Share to...