राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि अगर कोई भारत में काम करना चाहता है तो वह हिंदुओं के सशक्तिकरण के लिए काम करे। भैयाजी जोशी डोना पौला में संघ के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है। भारत को हिंदू समुदाय से अलग नहीं किया जा सकता है। हिंदू हमेशा से इस राष्ट्र के केंद्र में रहे हैं। संघ महासचिव ने कहा कि दुनिया का कहना है कि भारत 2020 में एक महाशक्ति बन जाएगा, लेकिन मेरी एक बुद्धिजीवी के साथ बातचीत हुई थी, जिन्होंने कहा था कि भारत को 2020 में एक सुपर-राष्ट्र बनना चाहिए।
भैयाजी जोशी ने कहा. हिंदू किसी के विरोधी या सांप्रदायिक नहीं हैं। किसी को भी हिंदुओं के लिए काम करने में झिझक नहीं होनी चाहिए। हिंदुओं में जागरूकता और एकता बनाने का मतलब दूसरों समुदाय के खिलाफ कार्य करना नहीं है। हम पूरी दुनिया के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि हिंदुओं के मजबूत होने से विनाशकारी गतिविधियां नहीं होंगी।
हिंदुओं ने कभी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया, हर युद्ध आत्मरक्षा के लड़ा गया। सभी को आत्मरक्षा का अधिकार है। भारत का कर्तव्य है कि वह दुनिया को समन्वय के मार्ग पर चलना सिखाए। भारत और हिंदुओं के अलावा कोई और ऐसा नहीं कर सकता।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण