दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती दी है कि वह दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान करें। मैं उससे बहस के लिए तैयार हूं।
अरविंद केजरीवाल ने यह बात आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज बीजेपी से कहना चाहता हूं। दिल्ली के लोग यह चाहते हैं कि बीजेपी अपना सीएम कैंडिडेट घोषित करे। उस सीएम कैंडिडेट के साथ मैं बहस करने के लिए तैयार हूं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहस कहीं पर भी हो सकती है। जिस जगह पर वह चाहें उस जगह पर हो सकती है। 2 एंकर बहस का संचालन कर सकते हैं एक एंकर उनकी पसंद का हो और एक एंकर हमारी पसंद का हो। डिबेट जनता के सामने होनी चाहिए। जनता को सवाल जवाब करने का मौका मिलना चाहिए। सभी टीवी चैनल्स के सामने होना चाहिए।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम