April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NTA ने 2020 के परीक्षा शेड्यूल में किए बदलाव, कुछ ऐसा है नया कैलेंडर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साल 2020 के परीक्षा कैलेंडर में अहम बदलाव किए हैं। संशोधित कैलेंडर एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। नए कैलेंडर में एनटीए ने कुछ परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किए हैं, जबकि कुछ परीक्षाओं को कैलेंडर से हटा दिया गया है।

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा नए शेड्यूल के साथ अपडेट की गई है। इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 अप्रैल तक खुद को परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। AIAPGET परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी एनटीए बाद में जारी करेगा।

इग्नू एमबीए पाठ्यक्रम के लिए OPENMAT परीक्षा और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया का शेड्यूल नए कैलेंडर से हटाया गया है। पहले 31 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कब किए जा सकेंगे इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए प्रवेश परीक्षा DUET के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जो 1 अप्रैल से शुरू होनी थी वो अब 2 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 मई की जगह 15 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। नए कैलेंडर में एनटीए ने एनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन टीचिंग ARPIT परीक्षा 2020 को शामिल किया है जो कि 16 फरवरी को शुरू होगी। परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया जाएगा।

Share to...