April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मैं मुसलमान, पत्नी हिंदू और मेरे बच्चे हिंदुस्तान : धर्म पर शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के धर्म के बारे में खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख खान ने कहा कि मेरी पत्नी हिंदू है और मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं। कई बार स्कूल में एक फॉर्म भरना पड़ता है, जिसमें धर्म मेंशन करना होता है। एक बार जब मेरी बेटी छोटी थी तो उसने मुझसे पूछा कि पापा हम कौन से धर्म के हैं तो मैंने उस फॉर्म में यही लिखा कि हम इंडियन हैं। फिर तो कोई धर्म की बात नहीं आती। शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को उनका जवाब पसंद आ रहा है।

Share to...