पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शरजील इमाम की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है और 2 टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। इस बीच शरजील का नया वीडियो सामने आया है जो दिल्ली के जमिया का है।
इस वीडियो में वह यह कहता दिख रहा है कि हमारी ख्वाहिश और आरजू है कि दिल्ली में चक्का जाम हो, दिल्ली ही नहीं पूरी दुनिया में चक्का जाम हो जिस शहर में मुसलमान कर सकता है। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज किया है।
वह आगे कहता है कि मुसलमान हिंदुस्तान के कई शहरों में चक्का जाम कर सकता है। क्या मुसलमानों में इतनी हैसियत नहीं कि उत्तर भारत के शहरों को बंद किया जा सके। यूपी के शहरों में मुसलमानों की आबादी 30 फीसदी है। अरे भाई शर्म करो। 30 फीसदी के ऊपर तो शहर चल क्यों रहा है? हिंदुस्तान का मुसलमान शहर में रहता है, शहरी है, शहर बंद कीजिए।
इससे पहले अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमों को लगाया गया है। हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के साथ कोर्डिनेशन कर रहे हैं। शरजील इमाम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले सोशल मीडिया पर शारजील का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हिंदुस्तान से असम को अलग करने और भड़काऊ भाषण देता नजर आ रहा है।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर