April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झारखंड : हार के बाद रघुवर दास बोले मेरी हार, पार्टी की नहीं

झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों से झारखंड की सत्ता जाती दिख रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी के खराब प्रदर्शन पर कहा कि यह मेरी हार है, पार्टी की हार नहीं। मैंने झारखंड के लिए ईमानदारी से काम किया है। मैं नतीजों का स्वागत करता हूं।


वहीं दूसरी ओर, झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा याने कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने खुशी जताते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने जो स्पष्ट जनादेश दिया है, इसके लिए जनता का आभारी हूं।

Share to...