April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झारखंड : भाजपा हारी अमित शाह ने कहा जनादेश का करते हैं सम्मान

झारखंड चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है। खबर लिखें जाने तक कुल 80 सीटों में से 28 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें से भाजपा- 10, झामुमो -12, कांग्रेस-6 और झाविमो पी ने अभी खाता नहीं खोला है। रुझानों में भाजपा-26, झामुमो-30 कांग्रेस-15, झाविमो पी- 3, सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझान लगभग आ गए हैं अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। कांग्रेस-झामुमो गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ा है।

Share to...