November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

1 दिसंबर से बदलने वाला है यह सब, फोन बिल, बैंक-बीमा और यह

दिसंबर की शुरुआत होते ही आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी यह कई चीजें बदल जाएंगी। फोन बिल महंगा होगा तो वहीं पेंशन और बीमा से जुड़े नियम भी बदल जाएंगे। 1 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ महंगे होना तय माना जा रहा है। बीते दिनों वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल के अलावा रिलायंस जियो की ओर से दिसंबर में टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की गई थी।

टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों की मानें तो कंपनियां टैरिफ में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं। बता दें कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू की वजह से भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां पर सरकार का 1 लाख करोड़ से अधिक बकाया है। सरकार के बकाये को टेलीकॉम कंपनियों को जल्द से जल्द देना है।

  • बीमा नियमों में भी बदलाव
  • 1 दिसंबर से इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया बीमा नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए नियम के तहत एलआईसी समेत अन्य बीमा कंपनियों की प्रीमियम थोड़ा महंगा हो सकता है तो वहीं गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है।
  • वहीं मैच्योरिटी निकालने, मैच्योरिटी से पहले निकासी करने के अलावा इन्वेस्टमेंट और पेंशन प्लान को ज्यादा कस्टमर फ्रेंडली बनाए जाने की संभावना है। पॉलिसी लेने वाला गारंटीड रिटर्न लेना चाहता है या नहीं, उसके लिए स्वतंत्र होगा।
  • आप आईडीबीआई बैंक के ग्राहक हैं तो 1 दिसंबर से आपके लिए एटीएम के नियम बदल जाएगे। आईडीबीआई बैंक के ग्राहक अगर किसी दूसरे बैंक के एटीएम से लेन-देन करता है और कम बैलेंस के कारण लेन-देन फेल हो जाता है तो उसे 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा। इसकी जानकारी बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए देगा।
  • 1 दिसंबर कल से बैंक ग्राहक अब 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर कर सकेंगे। अब तक एनईएफटी दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर ग्राहकों के लिये सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए उपलब्ध थी। एनईएफटी के तहत 2 लाख रुपये तक की राशि भेजी जाती है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि जनवरी 2020 से पर सेविंग अकाउंट होल्डर्स से एनईएफटी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाए।
Share to...