महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बीच शनिवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी नेता अजीत पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया। महाराष्ट्र में अचानक बदले इस राजनीतिक समीकरण पर जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लगभग हर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले प्रकाश राज ने भी महाराष्ट्र के मुद्दे पर चिंता जाहिर की है।
प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र केवल एक भ्रम है, जिसमें लोगों को लगता है कि पावर उन्हें मिल रही है। लेकिन असल में, यह एक व्यवस्थित तरीका है जिससे लोग अपनी शक्ति को कुछ लोगों में बांटते हैं और बदले में इसपर अपना नियंत्रण खो देते हैं। नागरिकों क्या इसके साथ हम ठीक हैं। प्रकाश राज ने बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी के ट्वीट को पोस्ट किया था। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
महाराष्ट्र : राजनीतिक घमासान पर भड़के प्रकाश राज

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद