महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली गैर बीजेपी सरकार बनने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने की लगभग सहमति बन रही है, हालांकि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे दोनों में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह तस्वीर अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।
शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को आगे कर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। बीजेपी से रिश्ता खत्म होने के बाद शिवसेना अब अपने विरोधी कांग्रेस और एनसीपी जैसे राजनीतिक दलों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। शरद पवार जैसे राजनेता के साथ समंजस्य बैठाकर सरकार चलाना और बीजेपी जैसे मजबूत विपक्ष को साधना नए सीएम के लिए बड़ी चुनौती होगी।
महाराष्ट्र सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच लगातार बातचीत चल रही है। तीनों दलों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर सहमति बन रही है। इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि कांग्रेस और एनसीपी के एक-एक डिप्टी सीएम होंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल में एनसीपी को 14, कांग्रेस को 12 मंत्री पद मिलेंगे। शिवसेना के मुख्यमंत्री पद के अलावा 14 मंत्री पद की सहमति बनी है।
महाराष्ट्र में ठाकरे का सीएम बनना लगभग तय, नाम में संशय

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन