April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हो गई हाथापाई, पुलिस को आना पड़ा बीच में

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक-दूसरे के साथ बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। यहा तक कि दोनों का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि खुद पुलिस को भी उनके बीच में उतरना पड़ा। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के झगड़े का यह वीडियो खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में बॉलीवुड के दोनों ही कलाकार मजेदार अंदाज में एक दूसरे पर घूंसे बरसाते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से करती हैं, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई बढ़ती है खुद पुलिस को भी उनका बचाव करने आना पड़ता है। वीडियो को देखकर लग रहा है मानो यह सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान का है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।
इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।

Share to...