April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चप्पे-चप्पे पर पुलिस फिर भी दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हो गई लाखों की चोरी

दिल्ली में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि उन्हें हाईअलर्ट का भी खौफ नहीं है। शनिवार को एक ऐसी ही घटना रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में सामने आई है। यहां अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और पेट्रोलिंग के बावजूद बदमाशों ने एक ज्वलेरी शॉप पर दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे दिया। बता दें कि शनिवार को अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही दिल्ली के तमाम इलाकों में किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई थी। यह पूरी वारदात ज्वेलरी शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ अपराधी पहले दुकान में एक खरीददार के तौर पर घुसते हैं। इसके बाद उनके कुछ और साथी दुकान में आते ही। इसी दौरान सभी दुकानदार को बातों में लगाने के साथ-साथ अपनी पिस्तोल बाहर निकालते हैं और दुकानदार को नीचे बैठने बोलते हैं। दुकानदार के नीचे बैठते ही एक आरोपी उसके पास जाता है उसकी पिटाई शुरू कर देता है। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य दुकान में रखे आभूषण को अपने बैग में भरने लगते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दुकान से 25 से 30 लाख रुपये की ज्वेलरी और एक लाख रुपये की नगदी लूट हुई है।

Share to...