April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश : मां बेटियों के साथ कुएं में कूदी, मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 2 लड़कियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, दोनों लड़कियां खुद कुएं में नहीं कूदीं बल्कि उनकी मां अपने साथ दोनों बेटियों को लेकर आत्महत्या के इरादे से कुएं में कूदी थी। इस हादसे में मां की जान तो बच गई लेकिन दोनों बेटियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र की है, जहां लालावाड़ी गांव में एक महिला अपनी 2 बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। बारिश अच्छी होने की वजह से कुआं पानी से लबालब भरा हुआ था। बेटियों के साथ लेकर कुएं में गिरी महिला जब पानी में डूबने लगी और उसका दम घुटने लगा तो उसने पानी निकालने के लिए लगी मोटर की रस्सी को पकड़ लिया और कुएं से खुद बाहर निकल गई, लेकिन बेटियों को कुएं से बाहर नहीं निकाला।
घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजन और गांव के लोग कुएं पर पहुंचे तो देखा कि दोनों बेटियों जिनकी उम्र 8 साल और 6 साल है, उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद दोनों बच्चियों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घर के झगड़े से परेशान महिला ने आत्महत्या के मकसद से अपनी दोनों बेटियों के साथ छलांग लगाई थी।

Share to...