November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदूषण से त्रस्त, 40 फीसदी लोग छोड़ना चाहते हैं दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1200 को पार कर चुका है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत आम लोगों को हो रही है। प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण के कारण लोग अब दिल्ली से दूर जाना चाहते हैं। एक सर्वे के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के 40 फीसदी लोग शहर को छोड़ना चाहते हैं।
सर्वे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में हुआ। इसमें 17,000 लोगों की राय ली गई। दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से पूछा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने प्रदूषण के खिलाफ पिछले 3 वर्षों में जिस तरह से योजनाएं चलाई, क्या वो काफी हैं। हैरानी की बात रही कि 40 फिसदी निवासियों ने कहा कि वे दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर कहीं और जाना चाहेंगे।
31 फीसदी ने कहा कि वे एयर प्यूरीफायर, मास्क, पौधों के साथ दिल्ली-एनसीआर में रहेंगे। जबकि 16 फीसदी ने कहा कि वे दिल्ली-एनसीआर में रहेंगे। जहरीले प्रदूषण के इस दौर में वे यात्रा भी करेंगे। वहीं, 13 फीसदी ने कहा कि वे यहां रहेंगे और बढ़ते प्रदूषण के स्तर से निपटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Share to...