November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तीस हजारी हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश, 6 सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह न्यायिक जांच रिटायर जस्टिस एसपी गर्ग के नेतृत्व में की जाएगी। इस जांच में सीबीआई के डायरेक्टर, आईबी के डायरेक्टर, विजिलेंस डायरेक्टर या सीनियर अधिकारी मदद करेंगे।
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी आदेश दिया कि घायल वकीलों के बयान दर्ज किए जाएं। साथ ही आरोपी पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए और मामले की आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र कमीशन गठित किया जाए। इस कमीशन को भी 6 सप्ताह में जांच पूरी करनी होगी और अदालत को रिपोर्ट देनी होगी।

Share to...