देशभर में रविवार को दिवाली धूमधाम से मनाई गई। देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली की रौनक देखी गई, वहीं मध्य प्रदेश में मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सबसे अलग अंदाज में दिवाली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने फाइव स्टार होटल में गरीब बच्चों को खाना खिलाया।
जीतू पटवारी हर साल बड़े होटल में जाकर गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाते हैं। इस साल भी उन्होंने इंदौर के रेडिसन होटल में अनाथ और निराश्रित बच्चों के साथ दिवाली मनाई। जीतू पटवारी ने बच्चों को 5 स्टार होटल में ले जाकर उनके साथ खाना खाया। साथ ही उन्हें तोहफे भी दिए। मंत्री ने कहा कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है। उसका फोन आया कि आज दिवाली है, क्या हम बच्चों के साथ होटल में सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। उसकी बता सुनते ही मैंने कहा जरूर करेंगे। इसके बाद बच्चों के रेडिसन आया और साथ में भोजन किया। बता दें कि दिवाली के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी।
गरीब बच्चों को 5 स्टार होटल में दी पार्टी, हो रही मंत्री की तारीफ

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील