महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच आज धूमधाम से विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। शिवसेना ने अपनी परंपरा के मुताबिक मुंबई के शिवाजी पार्क में विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली में शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। संजय राउत ने कहा कि अगली विजय दशमी के कार्यक्रम में आपको उद्धव ठाकरे के बगल में शिवसेना का मुख्यमंत्री बैठा दिखायी देगा।
नारायण राणे और छगल भुजबल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस चुनाव में शिवसेना को पहली जीत कणकवली से मिलेगी। जिन लोगों ने शिवसेना के साथ गद्दारी की उनका नतीजा आप कोंकण, नवी मुंबई और नासिक में देख सकते हैं। इस रैली में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने भी हिस्सा लिया।
इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी चुनाव लड़ रहे हैं। आदित्य ठाकरे को मैदान में उतार कर शिवसेना ने अपना 60 साल पुराना इतिहास बदला है। इससे पहले ठाकरे परिवार से कोई सदस्य कभी चुनावी राजनीति में नहीं उतरा। आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। इस सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है।
अगली विजयदशमी पर उद्धव ठाकरे के बगल में होगा शिवसेना का मुख्यमंत्री : राउत

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर