April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तान ड्रोन, अलर्ट पर बीएसएफ

कश्मीर के मुद्दे पर चौतरफा मात मिलने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। घुसपैठ की कोशिशों को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में एक बार फिर ड्रोन भेजे जाने की कोशिश हुई है। पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुसैनवाला बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते हुए देखा गया।
बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ 4 बार ड्रोन देखा और उनमें से एक बार तो वह ड्रोन करीब एक किलोमीटर अंदर तक भारतीय क्षेत्र में उड़ता हुआ देखा गया। हालांकि यह ड्रोन तुरंत ही वहां से ओझल भी हो गया। बताया जा रहा है कि सैनिकों को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। वही सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों ने सीमा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को भी ड्रोन के बारे में जानकारी दी है और कहा है कि अगर वह जीरो लाइन पर कुछ भी असामान्य देखते हैं तो उसकी सूचना जवानों को दें।
बता दें कि पंजाब पुलिस पिछले एक महीने के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बरामद किए गए 2 ड्रोनों से सीमा पार से भारत में तस्करी कर लाई गई हथियारों की खेपों की पहले ही विस्तृत जांच शुरू कर चुकी है।

Share to...