हरियाणा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वफादार नेताओं को पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा है। तंवर ने कहा कि हमारी ये हालत इसलिए है क्योंकि हमें साइडलाइन कर दिया गया।
तंवर ने राहुल और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कुछ बोलने से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी की व्यवस्था में काफी कमियां हैं। मेरा गुस्सा कांग्रेस के लोगों से है, पार्टी की विचारधारा से नहीं।
मालूम हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। टिकट बंटवारे को लेकर तंवर कुछ समय से नाराज चल रहे थे। वहीं, अशोक तंवर ने पार्टी पर हरियाणा के सोहना विधानसभा सीट पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था।
राहुल गांधी के वफादारों को पार्टी ने किया दरकिनार : अशोक तंवर

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त