April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी-पीएनजी के दाम घटे

त्योहारी सीजन में आम लोगों के लिए एक और राहत की खबर है। सीएनजी और पाइप के जरिए घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस के दाम दिल्ली और आसपास के शहरों में कम हुए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लि के अनुसार प्राकृतिक गैस से जुड़े कच्चे माल की लागत में 12.5 प्रतिशत की कटौती से ईंधन सस्ता हुआ है।
गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि वाहनों के लिए काम्प्रेस्ड नैचुरल गैस का दाम दिल्ली में 1.90 रुपए किलो कम हुआ है जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसमें 2.15 रुपए किलो की कमी आयी है। इस कटौती के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 45.20 रुपए किलो हो गया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 51.35 रुपए किलो हो गया है। आईजीएल द्वारा अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमत पहले की ही तरह बनी रहेगी।

Share to...