April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इमरान जिस पद पर बैठे हैं, उसके काबिल नहीं : विदेश मंत्रालय

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा बयान आया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जिस पद पर बैठे हैं वो उसके काबिल नहीं हैं। दरअसल विदेश मंत्रालय ने ये बात इमरान की तरफ से लगातार दिए जा रहे गैर.जिम्मेदाराना बयानों को लेकर कही गई।
हाल ही में इमरान खान ने जिहाद और पीओके के लोगों को एलओसी क्रॉस करने वाले बयान दिए थे। इन बयानों को लेकर जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा कोई बयान नहीं आया है, इसके पहले भी उन्होंने इस तरह का बयान दिया। उन्होंने उत्तेजक और गैर जिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल किया। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इमरान जिस पद पर बैठे हैं वो उसके काबिल नहीं हैं। ये सामान्य बर्ताव नहीं है।

Share to...