आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है । शुक्रवार को नवरात्रि का छठा दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी। माता कात्यायनी मन की शक्ति की देवी है और आज माता कात्यायनी की उपासना से सभी इन्द्रियों को वश में किया जा सकता है। ऋषि कात्यायन के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है।
मां कात्यायनी की उपासना करने से व्यक्ति को किसी चीज़ का भय नहीं रहता, उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही अगर आपको अपने लिये सुयोग्य वर या वधु की तलाश है, तो देवी कात्यायनी की उपासना से आपकी ये तलाश भी जल्दी ही पूरी होगी।
बताया जाता है कि अगर आपकी लड़की के विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन मां कात्यायनी के इस मंत्र का जप करें –
ऊँ क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य घीश्वरी, नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।
आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपकी
कन्या के विवाह में आ रही परेशानी जल्द ही दूर होगी।
अगर लड़के को विवाह संबंधि परेशानी आ रही है तो आज के दिन आप इस मंत्र का जाप करें।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपकी सुन्दर पत्नी की तलाश जल्द ही पूरी होगी।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ