देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकी घुसे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि त्योहार के मौसम में आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर 9 जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की है। आतंकियों की तलाश में पुलिस और भी कई जगहों पर छापेमारी कर सकती है।
माना जा रहा है कि आतंकी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के विरोध में हैं। ऐसे में आतंकी देश में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। दिल्ली में आतंकी घुसने के इनपुट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ससे पहले अमेरिका भी भारत को आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट कर चुका है। अमेरिका ने भी चेताया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं। अमेरिका का कहना है कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी हमले कराए जा सकते हैं।
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, जैश के 4 आतंकी घुसे, छापेमारी जारी

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ